RRB Pharmacist 2026
Recommended Test Series

RRB Pharmacist 2026

₹299 ₹149
Explore This Test Series
Smart Online Assessments For Serious Exam Preparation
Start Assessment ➔

What do you want to learn today?

Home › Study Notes › रामधारी सिंह दिनकर की कविता बसंत के नाम पर – (इतिहास के आँसू)
5.0★★★★★1 review

रामधारी सिंह दिनकर की कविता बसंत के नाम पर – (इतिहास के आँसू)

March 15, 2022 2.2k views By SoloTutes
Download PDF
- Advertisement -
Share with Your Friends too

१.

प्रात जगाता शिशु-वसन्त को नव गुलाब दे-दे ताली।
तितली बनी देव की कविता वन-वन उड़ती मतवाली।

सुन्दरता को जगी देखकर,
जी करता मैं भी कुछ गाऊॅं;
मैं भी आज प्रकृति-पूजन में,
निज कविता के दीप जलाऊॅं।

ठोकर मार भाग्य को फोडूँ
जड़ जीवन तज कर उड़ जाऊॅं;
उतरी कभी न भू पर जो छवि, 
जग को उसका रूप दिखाऊॅं।

स्वप्न-बीच जो कुछ सुन्दर हो उसे सत्य में व्याप्त करूँ।
और सत्य तनु के कुत्सित मल का अस्तित्व समाप्त करूँ।

२.

कलम उठी कविता लिखने को,
अन्तस्तल में ज्वार उठा रे!
सहसा नाम पकड़ कायर का
पश्चिम पवन पुकार उठा रे!

देखा, शून्य कुँवर का गढ़ है,
झॉंसी की वह शान नहीं है;
दुर्गादास – प्रताप बली का,
प्यारा राजस्थान नहीं है।

जलती नहीं चिता जौहर की,
मुटठी में बलिदान नहीं है;
टेढ़ी मूँछ लिये रण – वन,
फिरना अब तो आसान नहीं है।

समय माँगता मूल्य मुक्ति का,
देगा कौन मांस की बोटी?
पर्वत पर आदर्श मिलेगा,
खायें, चलो घास की रोटी।

चढ़े अश्व पर सेंक रहे रोटी नीचे कर भालों को,
खोज रहा मेवाड़ आज फिर उन अल्हड़ मतवालों को।

३.

बात-बात पर बजीं किरीचें,
जूझ मरे क्षत्रिय खेतों में,
जौहर की जलती चिनगारी
अब भी चमक रही रेतों में।

जाग-जाग ओ थार, बता दे
कण-कण चमक रहा क्यों तेरा?
बता रंच भर ठौर कहाँ वह,
जिस पर शोणित बहा न मेरा?

पी-पी खून आग बढ़ती थी,
सदियों जली होम की ज्वाला;
हॅंस-हॅंस चढ़े सीस, आहुति में
बलिदानों का हुआ उजाला।

सुन्दरियों को सौंप अग्नि पर निकले समय-पुकारों पर,
बाल, वृद्ध औ तरुण विहॅंसते खेल गए तलवारों पर।

४.

हाँ, वसन्त की सरस घड़ी है,
जी करता मैं भी कुछ गाऊॅं;
कवि हूँ, आज प्रकृति-पूजन में 
निज कविता के दीप जलाऊॅं।

क्या गाऊॅं? सतलज रोती है,
हाय! खिलीं बेलियाँ किनारे।
भूल गए ऋतुपति, बहते हैं,
यहाँ रुधिर के दिव्य पनारे।

बहनें चीख रहीं रावी-तट,
बिलख रहे बच्चे मतवारे;
फूल-फूल से पूछ रहे हैं,
कब लौटेंगे पिता हमारे?

उफ? वसन्त या मदन-बाण है?
वन-वन रूप-ज्वार आया है।
सिहर रही वसुधा रह-रह कर,
यौवन में उभार आया है।

कसक रही सुन्दरी-आज मधु-ऋतु में मेरे कन्त कहाँ?
दूर द्वीप में प्रतिध्वनि उठती-प्यारी, और वसन्त कहाँ?

 — रामधारी सिंह “दिनकर” द्वारा रचित काव्य संग्रह –  इतिहास के आँसू से | 
    रामधारी सिंह दिनकर एक छायावादी कवि रहे हैं उनकी रचना में देश और प्रकृति प्रेम बखूबी झलकता है |  इनका जन्म २३ सितम्बर १९०८ को सिमरिया, बेगूसराय,  बिहार में हुआ था | इनकी कुछ प्रमुख रचनाओं में कुरुक्षेत्र, उर्वशी, रेणुका, रश्मिरथी, द्वंदगीत, बापू, धूप छाँह, मिर्च का मज़ा, सूरज का ब्याह आदि हैं |     

Written & Verified by Jigisha Mehra

Expert Faculty

Subject Matter Expert & Content Creator at Solotutes. Dedicated to providing highly accurate and syllabus-oriented study materials for your exam preparation.

Ratings & Reviews

Share your experience and help other students.

5.0★★★★★1 review

Rate and review

You can submit feedback without creating an account.

Student reviews★★★★★1 total
Mitch Kirkby★★★★★
- Advertisement -

📺 Watch & Learn

Visual explanations and related video classes for better understanding.

🎥 Video Resources

‘दिनकर’ की कविता में सत्ताओं को हिलाने की ताकत: कुमार विश्वास | Quint Hindi

‘दिनकर’ की कविता में सत्ताओं को हिलाने की ताकत: कुमार विश्वास | Quint Hindi

राष्ट्र कवि रामधारी सिंह

कुरुक्षेत्र षष्ट सर्ग रामधारी सिंह दिनकर - भाग 1/Kurukshetra Poem Summary

हिंदी कविता : समर शेष है : रामधारी सिंह दिनकर : Ramdhari Singh Dinkar : Manish Gupta in Hindi Studio

दिनकर कृत काव्‍य और कुरुक्षेत्र की मूल संवेदना - भाग १

रामधारी सिंह दिनकर। दिल्ली कविता। व्याख्या।

रामधारी सिंह दिनकर keshari hindi research center Govind sir

Ramdhari Singh Dinkar ka jivan Parichay, रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय #upboardexam2022

Solotutes Logo
SOLOTUTES.COM
SOLOTUTES • DEEP WORK
RRB Laboratory Assistant Grade II (MLT)
Recommended Test Series

RRB Laboratory Assistant Grade II (MLT)

₹299 ₹149
Explore This Test Series
RRB Nursing Superintendent 2026
Recommended Test Series

RRB Nursing Superintendent 2026

₹299 ₹149
Explore This Test Series
RRB Pharmacist 2026
Recommended Test Series

RRB Pharmacist 2026

₹299 ₹149
Explore This Test Series