उदाहरण के लिए -
लिंग : लड़का (खाता हैै) । लड़की (खाती है)।
वचन : लड़का (खाता है)। लड़के (खाते हैं)।
कारक : लड़का खाना खाता है । लड़के ने खाना खाया। लड़की खाना खाती है। लड़कियों ने खाना खाया।
इस उदाहरण में रुपान्तर का कारण कर्ता कारक का चिन्ह ने है, जिस से एकवचन होते हुए भी लडकेे (बहुुवचन जैसा ) रूूूप हो गया।
लिंंग, वचन, कारक - परिभाषा और उदाहरण।
१. लिंग (Gender)
शब्द के जिस रूप से यह पता चलता है की वर्णित वस्तु पुरुष जाति की है या स्त्री जाति की, उसे लिंग कहते हैं। हिंदी में दो लिंग हैं - पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।लिंग निर्धारण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तत्थ्य -
👉 अकारान्त शब्द प्रायः पुल्लिंग होते हैं जैसे - राम, क्रोध, यश आदि।
👉 इकारांत शब्द प्रायः स्त्रीलिंग होते हैं - नदी , रोटी , छड़ी , लकड़ी।
👉 वे भाववाचक संज्ञाएँ जिनके अंत में त्व , व ,र्य ,पा ,पन होता है पुल्लिंग होती हैं - महत्व, शौर्य , बुढ़ापा, बचपन, मानव।
👉 पुल्लिंग संज्ञा के साथ पुल्लिंग विशेषण, स्त्रीलिंग संज्ञा के साथ स्त्रीलिंग विशेषण प्रयुक्त है। उदाहरण के लिये - अच्छा लड़का , अच्छी लड़की।
👉 आई , इया , आवट , आहट, ता प्रत्ययों से बने शब्द प्राय: स्त्रॆलिङ्ग होते है -
comments 0
No comments
OR