जिस शब्द से किसी वस्तु या व्यक्ति का बोध होता हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – राम, गंगा, दिल्ली, भारत, होली, दीपावली, रामायण इत्यादि।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के रूप –
- व्यक्तियों के नाम – राम, श्याम, नवीन, सीता,माधुरी।
- देशों के नाम – भारत, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान।
- दिशाओं के नाम – पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण।
- राष्ट्रीय जातियों के नाम – भारतीय , रूसी, चीनी, जापानी ।
- नदियों के नाम – गंगा, ब्रह्मपुत्र, बोल्गा, कृष्णा, कावेरी, यमुना।
- समुद्रों के नाम – हिन्द महासागर, काला सागर, भूमध्य सागर।
- पर्वतों के नाम – हिमालय, विंध्याचल, काराकोरम।
- नगरों, सड़को के नाम – दिल्ली, मुम्बई, गांधी मार्ग, गांधी चौक।
- पुस्तको , समाचार पत्रों के नाम – सामवेद, रामायण, धर्मयुग, आर्यावर्त।
- ऐतिहासिक युद्धों और घटनाओं के नाम – प्रथम विश्व युद्ध, दांडी मार्च, अक्टूबर क्रांति।
- दिनों, महीनों के नाम – सोमवार, रविवार, जून, दिसंबर।
- त्योहारों, उत्सवों के नाम – होली, दीपावली, रक्षाबंधन, विजयादशमी, गणतंत्र दिवस।
इस वर्गीकरण के आधार पर शब्दों को संज्ञा के रूप में पहचाना जा सकता है।
अगले पाठांश में हम जातिवाचक संज्ञा के बारे में पढ़ेंगे।