Smart Online Assessments For Serious Exam Preparation
Start Assessment ➔

What do you want to learn today?

Home Jobs India Post GDS: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
India Post GDS: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

India Post GDS: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

✍️ diksha sati 📅 September 16, 202613 views 📥 Download PDF

Job Details

Job Title India Post GDS
Organisation India Post
Location
Vacancies 0
Salary
Employment Type
Last Date 30 November -0001

Job Details & Information

Share with Your Friends too

डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
Gramin Dak Sevak (GDS) Online Engagement Schedule-II, July-2026 के अंतर्गत
Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak
के कुल 23,757 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
पात्र अभ्यर्थी India Post के GDS Online Engagement Portal के माध्यम से
21 सितम्बर, 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण:
GDS भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। चयन
10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई सिस्टम-जनरेटेड
मेरिट सूची के माध्यम से किया जाता है।

India Post GDS Recruitment 2026: संक्षिप्त विवरण

भर्ती विभाग डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार
भर्ती का नाम GDS Online Engagement Schedule-II, July-2026
विज्ञापन संख्या 17-12/2026-GDS
पदों के नाम Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM), Dak Sevak
कुल पद 23,757
शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची
लिखित परीक्षा नहीं
नौकरी का स्थान भारत के विभिन्न डाक सर्किल एवं ग्रामीण डाक कार्यालय
अंतिम तिथि 21 सितम्बर, 2026 शाम 5:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइट
indiapost.gov.in

India Post GDS Vacancy 2026: पदों का विवरण

क्र०सं० पद का नाम कुल पद
1 Branch Postmaster (BPM) 23,757
2 Assistant Branch Postmaster (ABPM)
3 Dak Sevak


नोट: 23,757 पदों की कुल संख्या विभिन्न डाक सर्किल, डिवीजन और श्रेणियों
के अनुसार निर्धारित की गई है। BPM, ABPM और Dak Sevak का अलग-अलग कुल
पद संख्या आधिकारिक vacancy annexure में देखा जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • 10वीं में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी ने संबंधित डाक सर्किल के लिए निर्धारित
    स्थानीय भाषा को कम-से-कम 10वीं कक्षा तक पढ़ा होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के लिए कंप्यूटर का ज्ञान तथा
    साइकिल चलाने का ज्ञान भी आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

India Post GDS भर्ती के लिए आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • SC/ST: नियमानुसार 5 वर्ष की छूट
  • OBC: नियमानुसार 3 वर्ष की छूट
  • PwBD: नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट

वेतन / TRCA (GDS Salary)

GDS कर्मचारियों को नियमित केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के समान वेतनमान
नहीं मिलता। इन्हें Time Related Continuity Allowance (TRCA)
तथा नियमानुसार Dearness Allowance एवं अन्य लाभ दिए जाते हैं।

पद TRCA Slab
Branch Postmaster (BPM) ₹12,000 – ₹29,380
ABPM / Dak Sevak ₹10,000 – ₹24,470

TRCA में नियमानुसार वार्षिक 3% वृद्धि का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त
Dearness Allowance तथा कुछ अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ भी लागू नियमों के
अनुसार दिए जाते हैं।

महत्वपूर्ण: GDS नियमित Central Government employee नहीं
होते। India Post के अनुसार GDS की सेवा शर्तें अलग GDS Rules के अंतर्गत
आती हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

India Post GDS भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा
आयोजित नहीं की जाती है।

  1. 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची:
    मान्यता प्राप्त बोर्ड की 10वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर
    सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची तैयार की जाती है।
  2. दस्तावेज सत्यापन:
    मेरिट में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
  3. Provisional Engagement:
    दस्तावेज सत्यापन एवं निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद नियमानुसार
    GDS के रूप में नियुक्ति/engagement की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

गतिविधि तिथि
ऑनलाइन Registration शुरू 31 अगस्त, 2026
Registration की अंतिम तिथि 19 सितम्बर, 2026 शाम 5:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन शुरू 02 सितम्बर, 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितम्बर, 2026 शाम 5:00 बजे
Application Correction Window 23 से 24 सितम्बर, 2026 शाम 5:00 बजे तक

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क श्रेणी एवं उम्मीदवार की पात्रता के अनुसार लागू होगा। शुल्क
जमा करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देशों
को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

उम्मीदवार शुल्क
सामान्य / OBC / EWS पुरुष उम्मीदवार ₹100/-
महिला / SC / ST / PwBD / Transwomen निःशुल्क

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. India Post के आधिकारिक

    GDS Online Engagement Portal

    पर जाएँ।
  2. सबसे पहले One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
  3. Registration Number और अन्य आवश्यक विवरण के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  5. अपनी पात्रता के अनुसार डाक सर्किल/डिवीजन एवं पद की preference चुनें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  7. लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को अंतिम रूप से submit करें।
  8. भविष्य के लिए submitted application का print/save सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स

ऑनलाइन आवेदन / GDS Portal
यहाँ क्लिक करके आवेदन करें
India Post Official Website
indiapost.gov.in
GDS Official Notification
Notification (English)

Notification (Hindi)

Related Jobs

No related jobs found.

🎥 Video Resources

🔥India Post GDS Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, राजस्थान में 1,009 पद | 10वीं पास करें आवेदन

🔥India Post GDS Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, राजस्थान में 1,009 पद | 10वीं पास करें आवेदन

India Post GDS Recruitment 2026 🔥 | 23,757 पद | 10वीं Pass | No Exam No Interview | GDS Vacancy 2026

India Post GDS Recruitment 2026 | 23,757 पदों पर भर्ती शुरू! 10वीं पास ऐसे करें Online Apply

GDS New Vacancy 2026 मत भरना फॉर्म, सरकार का धोखा GDS New Vacancy 2026 Apply Online l India Post GDS

GDS Online Form Fill up 2026 ¦¦ India Post GDS Form Online Fill up 2026 ¦¦ India Post GDS Form 2026

India Post GDS Recruitment 2026 | मत भरना फॉर्म, सरकार का धोखा | 23,757 पद || Ganesh Sir

Scroll to Top