Site icon SoloTutes

व्यक्तिवाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी व्यक्ति ,या वस्तु का बोध कराती है। 

जिस शब्द से किसी वस्तु या व्यक्ति का बोध होता हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – राम, गंगा, दिल्ली, भारत, होली, दीपावली, रामायण इत्यादि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के रूप

  1. व्यक्तियों के नाम – राम, श्याम, नवीन, सीता,माधुरी।
  2. देशों के नाम – भारत, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान।
  3. दिशाओं के नाम – पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण।
  4. राष्ट्रीय जातियों के नाम – भारतीय , रूसी, चीनी, जापानी ।
  5. नदियों के नाम – गंगा, ब्रह्मपुत्र, बोल्गा, कृष्णा, कावेरी, यमुना।
  6. समुद्रों के नाम – हिन्द महासागर, काला सागर, भूमध्य सागर।
  7. पर्वतों के नाम – हिमालय, विंध्याचल, काराकोरम।
  8. नगरों, सड़को के नाम – दिल्ली, मुम्बई, गांधी मार्ग, गांधी चौक।
  9. पुस्तको , समाचार पत्रों के नाम – सामवेद, रामायण, धर्मयुग, आर्यावर्त।
  10. ऐतिहासिक युद्धों और घटनाओं के नाम – प्रथम विश्व युद्ध, दांडी मार्च, अक्टूबर क्रांति।
  11. दिनों, महीनों के नाम – सोमवार, रविवार, जून, दिसंबर।
  12. त्योहारों, उत्सवों के नाम –  होली, दीपावली, रक्षाबंधन, विजयादशमी, गणतंत्र दिवस।

इस वर्गीकरण के आधार पर शब्दों को संज्ञा के रूप में पहचाना जा सकता है।

अगले पाठांश में हम जातिवाचक संज्ञा के बारे में पढ़ेंगे।

Exit mobile version