समास (compound) – प्रश्नोत्तरी (Quiz)। हिंदी भाषा
Question 1 of 5
चतुरानन में कौन सा समास है?
✓ Correct Answer: Option (B) – बहुब्रीहि
Explanation:
चतुरानन - चार हैं आनन जिसके वह (ब्रह्माजी)। अतः यह ओर बहुब्रीहि समास है।
Question 2 of 5
नीलोत्पल में कौन सा समास है?
✓ Correct Answer: Option (D) – कर्मधारय
Explanation:
नीला है जो उत्पल यानि खिलता हुआ कमल। नीलोत्पल का अर्थ है नीला कमल। अत: नीलोत्पल में कर्मधारय समास है।
Question 3 of 5
आमरण में कौन सा समास है?
✓ Correct Answer: Option (A) – अव्ययीभाव
Explanation:
अव्ययीभाव समास में पहला पद प्रधान होता है और दोनों पद मिलकर अव्यय की भांति प्रयुक्त होते हैं। आमरण का समास विग्रह है - (आ + मरण ) मरण तक।
Question 4 of 5
चौराहा में कौनसा समास है?
✓ Correct Answer: Option (A) – द्विगु
Explanation:
द्विगु समास में पहला पद संख्यावाची विशेषण होता है और पूरा पद समाहार या समूह का बोध कराता है। चौराहा - चार राहों का समाहार।
Question 5 of 5
भरण-पोषण में समास बताइए?
✓ Correct Answer: Option (C) – द्वंद्व
Explanation:
द्वंद्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं। भरण-पोषण (भरण और पोषण)।